राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे ने जानकारी दी कि वित्त विभाग द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों को मार्च 2026 का वेतन शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह निर्णय विधानसभा द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट पारित होने की प्रक्रिया के बीच कर्मचारियों को समय पर वेतन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। परिषद ने इस फैसले का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि सभी विभागों में जल्द भुगतान सुनिश्चित होगा।
परिषद ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और वित्त विभाग के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post