चिराग पासवान के नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उत्तराखंड में संगठनात्मक बदलाव करते हुए विशाल सिंह ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
देहरादून के बीजापुर गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रभारी पवन वर्मा ने इसकी जानकारी दी। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने पार्टी की रणनीति और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
प्रेस वार्ता में पलायन, बेरोजगारी, घोस्ट विलेज और पहाड़ी क्षेत्रों में विकास जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। पार्टी ने स्थानीय उद्योग, पर्यटन, कृषि और स्टार्टअप को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन पर जोर दिया।
इसके अलावा आगामी चारधाम यात्रा 2026 को देखते हुए व्यवस्थाओं में सुधार, स्थानीय युवाओं को पर्यटन से जोड़ने और छोटे व्यापारियों को अवसर देने की बात कही गई।
प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी “उत्तराखंड फर्स्ट” के संकल्प के साथ प्रदेश में विकास, रोजगार और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए कार्य करेगी।
पवन वर्मा, प्रदेश प्रभारी लोकजनशक्ति पार्टी(रामविलाश पासवान)
विशाल ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष लोकजनशक्ति पार्टी(रामविलाश पासवान)
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post