सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में 212 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में एक दिव्यांग बुजुर्ग की पानी बिल माफी की गुहार पर राहत देते हुए वन टाइम सेटलमेंट की प्रक्रिया शुरू कराई गई। छबीलबाग कांवली रोड निवासी 82 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई की उनका पुत्र 12-13 वर्षों से लापता है तथा 02 पोतों की जिम्मेदारी उनपर है घर के पानी का बिल 31657 बिल आया है उन्होंने जिलाधिकारी से बिल माफी की गुहार लगाई जिस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए जल संस्थान द्वारा ब्याज की धनराशि रू0 11487, वन टाइम सेटलमेंट कराते हुए शेष धनराशि 20170 रू0 रायफल फंड से जिला प्रशासन जल संस्थान के खाते में जमा कराई जा रही है।
वहीं, विकासनगर की एक महिला के बेटे की मौत के मामले में मुआवजे के लिए एफआईआर और लेबर कोर्ट में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
अन्य मामलों में पारिवारिक विवाद, आर्थिक सहायता और सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त होने जैसी समस्याओं पर भी संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post