कालसी से प्राप्त सूचना के अनुसार लालढांग के समीप कोठी इछाड़ी रोड पर एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
टीम ने पाया कि वाहन सड़क मार्ग से लगभग 200 मीटर नीचे नदी में गिर गया था। रोप की सहायता से खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनाई गई और फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला गया। लेकिन, दुर्भाग्यवश उसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
मृतक की पहचान अजय भाटी, 26 वर्ष, निवासी अंबाड़ी, विकासनगर के रूप में हुई। SDRF टीम ने शव को बाहर निकालकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया।
Reported By: Arun sharma













Discussion about this post