पंजाब नैशनल बैंक (PNB) ने विक्रेताओं के वित्तीय एक्सेस को बढ़ाने के उद्देश्य से गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते पर GeM सहाय के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मुख्य विक्रेता अधिकारी, श्री अजीत बी. चव्हाण और PNB के डिजिटल बैंकिंग ट्रांसफॉर्मेशन प्रभाग के महाप्रबंधक, श्री अतिश कुमार राउत ने हस्ताक्षर किए।
इस समझौते के तहत PNB अब GeM सहाय पोर्टल पर ऋणप्रदाता के रूप में शामिल हो गया है। इससे विक्रेताओं को GeM क्रय आदेश पर बिना गारंटी वाले अल्पकालिक ऋण तक त्वरित पहुंच मिलेगी, जिससे नकदी प्रवाह में सुधार होगा और MSMEs और छोटे कारोबारियों के लिए वित्तीय बाधाएं कम होंगी। डिजिटल और कागजरहित ऋण प्रसंस्करण पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करता है।
PNB के महाप्रबंधक अतिश कुमार राउत ने कहा कि यह साझेदारी डिजिटल इंडिया के विज़न को सुदृढ़ करते हुए विक्रेताओं को निर्बाध वित्तीय सहायता प्रदान करेगी और खरीद पारितंत्र में पारदर्शिता, दक्षता और कारोबार करने में सुगमता बढ़ाएगी।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post