इसे भी पढ़ें
लैंसडाउन से भाजपा विधायक महंत दिलीप रावत द्वारा भराडीसैंण विधानसभा भवन को लेकर दिए गए बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। 9 से 13 मार्च तक प्रस्तावित बजट सत्र से पहले उन्होंने उच्च ऊंचाई पर स्थित विधानसभा भवन के चयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि वहाँ बुनियादी सुविधाओं की कमी है, ऑक्सीजन की भारी कमी रहती है और ठंड असहनीय है।
उनके इस बयान पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि हम सभी पहाड़ के लोग हैं और हमें सर्दी-गर्मी में वहां रहना अच्छी तरह आता है।
भराडीसैंण में बजट सत्र को लेकर शुरू हुई यह बयानबाजी अब राजनीतिक बहस का विषय बन गई है।
ऋतु खंडूडी भूषण विधानसभा अध्यक्ष
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post