प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाएं समय पर और सुचारु रूप से पूरी करने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल और पूरे रूट पर पेयजल, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा, बैरिकेडिंग और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। गढ़ीकैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम के लिए आमजन के बैठने, पेयजल, मोबाइल शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की तैयारी भी अंतिम चरण में है।
14 अप्रैल को सहारनपुर में एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण के साथ हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। पूरे मार्ग को 13 जोन में बांटकर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। साथ ही, विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए स्थानीय लोक संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post