गायत्री तीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित हो गए हैं। इस परीक्षा में ऋषिकेश के गुमानीवाला स्थित राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देहरादून जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रदेशभर से 86,204 विद्यार्थियों की सहभागिता के बीच विद्यालय के 9 छात्रों ने जनपद व तहसील स्तर पर श्रेष्ठ स्थान हासिल किए।
विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह, पुस्तकें व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विशेष योगदान के लिए शिक्षिका एकादशी उनियाल को भी सम्मान मिला। विद्यालय निदेशक राजेंद्र प्रसाद पांडे ने इस उपलब्धि को छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post