एम्स ऋषिकेश में ’विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह’ के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में संस्थान के मनोचिकित्सा विभाग, कॉलेज ऑफ नर्सिंग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रंगोली एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
’आपातकाल में मानसिक स्वास्थ्य’ विषय पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने मानसिक मनोवेदना को सजीव चित्रण के माध्यम से प्रस्तुत किया। रंगोली प्रतियोगिता में पूजा व अनुप्रिया की जोड़ी प्रथम, रिया व काजल द्वितीय तथा पायल व अंजली तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं फोटोग्राफी प्रतियोगिता में सुंदरपाल को प्रथम, संजना कामरा को द्वितीय और अरुण रवि को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
मनोचिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. अनिंद्या दास ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझने और इसके प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post