उत्तराखण्ड भाषा संस्थान द्वारा वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित “उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान” वरिष्ठ पत्रकार एवं इतिहासकार शीशपाल गुसाईं को प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान उनकी चर्चित कृति ‘मध्य हिमालय उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक महिलाएं’ के लिए दिया जा रहा है, जिसमें प्रदेश की महिलाओं के ऐतिहासिक योगदान और संघर्ष को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
शीशपाल गुसाईं की अब तक चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और उनके सैकड़ों शोध लेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। वर्तमान में वे टिहरी-उत्तरकाशी के इतिहास पर शोध कार्य कर रहे हैं। यह सम्मान समारोह 30 मार्च 2026 को देहरादून में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान में एक लाख रुपये की धनराशि सहित प्रशस्ति पत्र एवं अन्य सम्मान सामग्री प्रदान की जाएगी।
Reported By: Arun sharma












Discussion about this post