चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। Badrinath Kedarnath Temple Committee (बीकेटीसी) ने आगामी यात्रा को ध्यान में रखते हुए बजट प्रावधान तय किए हैं। Badrinath के कपाट 23 अप्रैल, Kedarnath के 22 अप्रैल तथा Gangotri और Yamunotri के कपाट 19 अप्रैल (अक्षय तृतीया) को खुलेंगे।
बीकेटीसी अध्यक्ष Hemant Dwivedi ने बताया कि अब तक 6.17 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। समिति का लक्ष्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सरल और सुगम दर्शन सुविधा प्रदान करना है, जिसके लिए 121 करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रस्तावित किया गया है।
बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए हैं। साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, ट्रांजिट कैंप और तीर्थ पुरोहित कल्याण कोष की स्थापना पर भी जोर दिया गया है।
Reported By: Arun sharma












Discussion about this post