9 दिसंबर को त्रिपुरा के एंजेल चकमा नामक युवक और उसके भाई पर देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र में 6 लोगों द्वारा धारदार हथियार से वार किया गया था जिसके बाद 26 दिसंबर को एंजेल चकमा की ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं इस वारदात के बाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा से भी बातचीत की। पुलिस की तफ्तीश के दौरान 6 में से 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है..
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि मामले की पुख्ता जांच के लिए एसपी विकासनगर पंकज गैरोला की अध्यक्षता में जिले स्तर पर एसआईटी बनाई गई है और इसमें पूरी एक विशेष टीम जो सभी सीसीटीवी फुटेज पर नज़र रखेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि फरार अभियुक्त को पकड़ने के लिए पहले मेरे स्तर से 25 हज़ार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था लेकिन अब एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी. मुरुगेशन द्वारा एक लाख रुपए का ईनाम घोषित किया गया है और अभी तक हमारी टीम द्वारा बताया गया है कि वो अभियुक्त नेपाल सीमा के नज़दीक के क्षेत्र में छुपा हुआ है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
अजय सिंह, एस.एस.पी, देहरादून
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post