डोईवाला स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जॉलीग्रांट में 14 फरवरी को विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अति विशिष्ट अतिथि तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि समारोह की तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे होगा। इस अवसर पर मेडिकल, एलाइड हेल्थ, नर्सिंग, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, योग विज्ञान और बायो साइंसेज संकायों के 1001 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। साथ ही 31 मेधावियों को अकादमिक अवॉर्ड, 2 छात्रों को स्वामी राम बेस्ट ग्रेजुएट अवॉर्ड तथा 14 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी।
डॉ. धस्माना ने बताया कि पूर्व में आयोजित दीक्षांत समारोहों में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्रियों की गरिमामयी उपस्थिति रही है, जिससे विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ी है।
Reported By: Arun sharma













Discussion about this post