रुड़की में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव बेल्डा निवासी युवक जमशेद जब अपने घर से किसी जरूरी काम से निकला तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दबंग युवक ने उस पर अचानक हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा गया। दबंग की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी जब तक युवक अधमरी हालत में ज़मीन पर नहीं गिर गया तब तक हमलावर उसे पीटता रहा।
हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह खुलेआम कानून को चुनौती देते हुए युवक को निशाना बनाया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे कैमरों से भी नहीं डरते। पीड़ित युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल युवक के भाई जब्बार का कहना है कि उनके भाई को गंभीर चोटें आई हैं जिसका इलाज चल रहा है। उनका कहना है कि घायल युवक का मेडिकल कराया गया है और पुलिस को तहरीर दो जा रही है साथ ही उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है।
सीसीटीवी फुटेज
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post