मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि परियोजनाओं के प्रस्ताव स्वीकृत होने से लेकर कार्य पूर्ण होने तक प्रत्येक स्तर पर स्पष्ट समय-सीमा तय की जाए और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्य निर्धारित समय पर पूरे हों। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और नंदा राजजात यात्रा से जुड़े सभी कार्य यात्रा शुरू होने से पहले पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।
बैठक में पेयजल विभाग की लोहाघाट टाउन पंपिंग पेयजल योजना (₹8444.67 लाख), रामनगर नैनीताल में मल्टीस्टोरी पार्किंग (₹3857.64 लाख), लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत नंदप्रयाग घाट–सुतोल–कनोल मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण (₹1289.21 लाख) तथा टनकपुर में मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस और कम्युनिटी हॉल निर्माण (₹1424.52 लाख) को संस्तुति दी गई।
इसके अतिरिक्त पीएसी बटालियन रुद्रपुर के लिए आरटीसी एवं 188 बैडेड बैरक (₹1991.54 लाख) और देहरादून में साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (₹3034.78 लाख) के निर्माण कार्यों को भी मंजूरी प्रदान की गई। साथ ही AMRUT 2.0 के तहत विभिन्न स्थानीय निकायों में पेयजल, पार्कों और जलाशयों के कायाकल्प से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति देते हुए इन कार्यों पर विशेष फोकस रखने के निर्देश दिए गए।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post