नगर निगम देहरादून ने शहर में पशुओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कड़े कदम उठाए हैं। पशु चिकित्सा अनुभाग अब बंदरों, आवारा कुत्तों, पालतू पशुओं, डेयरी और मीट से जुड़ी सभी शिकायतों का सक्रिय निस्तारण कर रहा है।
डॉ. वरुण अग्रवाल ने बताया कि पालतू श्वान पॉलिसी 2025 के तहत कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत चालान और नोटिस जारी किए जा रहे हैं। साथ ही बिना लीश और मज़ल के कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों पर घुमाने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
शहर में बढ़ते बंदरों की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने रेस्क्यू सेंटर में बंदरों को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिकायतों का निस्तारण 24 घंटे के भीतर किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को राहत मिल रही है।
डॉ वरुण अग्रवाल ,पशु चिकित्सा अधिकारी नगर निगम देहरादून
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post