– देहरादून में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए नगर निगम परिसर में “जुगमन्दर हॉल” (टाउन हॉल) का लोकार्पण किया गया, इस हॉल को सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक सुविधाओं के समन्वय के रूप में विकसित किया गया है, जो आने वाले समय में विभिन्न कार्यक्रमों का प्रमुख केंद्र बनेगा___
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर कहा कि यह हॉल शहर की विरासत और आधुनिक विकास का प्रतीक है_उन्होंने बताया कि नगर निगम देहरादून तेजी से बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर रहा है_शहर में पार्कों का निर्माण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, इलेक्ट्रिक बसों का संचालन और चार्जिंग स्टेशन जैसी सुविधाओं पर काम किया जा रहा है__मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को स्वच्छ और हरित शहर बनाने के लिए सीवेज और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है___साथ ही 1400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं शहर में चल रही हैं, जो भविष्य में देहरादून के विकास की मजबूत नींव साबित होंगी।
पुष्कर सिंह धामी,मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post