देहरादून में पुलिस ने हुड़दंगियों पर कार्रवाई करते हुए मारपीट व हंगामा करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र का है।
28 जनवरी को हिमांशु नेगी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि साहिल, सक्षम व अन्य साथियों ने चाय सुट्टा बार के बाहर उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 मार्च को सक्षम (25) और शाहील (21) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि व्यक्तिगत रंजिश के चलते उन्होंने घटना को अंजाम दिया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post