Uttarakhand Kranti Dal ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अल्मोड़ा में अपनी सियासी सक्रियता तेज कर दी है। प्रकोष्ठ अध्यक्ष Ashish Negi ने सदस्यता अभियान चलाकर दर्जनों लोगों को पार्टी से जोड़ा और संगठन विस्तार पर जोर दिया।
नेगी ने स्पष्ट किया कि यूकेडी 2027 का चुनाव बिना किसी गठबंधन के अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्रीय ताकतें पार्टी के साथ जुड़ सकती हैं, लेकिन यूकेडी किसी गठबंधन के पक्ष में नहीं है।
उन्होंने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के मुद्दे को दोहराते हुए कहा कि यह पार्टी का प्रमुख लक्ष्य है और इसके लिए आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने दावा किया कि जनता अब क्षेत्रीय विकल्प के रूप में यूकेडी की ओर देख रही है।
प्रकोष्ठ अध्यक्ष Ashish Negi
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post