इसे भी पढ़ें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के जन्म से लेकर शिक्षा और रोजगार तक उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में नंदा गौरा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 33,251 बालिकाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से 145.93 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई।
मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म पर 11 हजार रुपये और 12वीं उत्तीर्ण करने पर उच्च शिक्षा के लिए 51 हजार रुपये दिए जाते हैं। अब तक 3,77,784 बालिकाओं को कुल 1168.49 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत आरक्षण देकर उनकी भागीदारी भी बढ़ाई गई है।
विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि इस वर्ष लाभार्थियों में 5,913 नवजात बालिकाएं और 27,338 इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने योजना को लैंगिक समानता और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
विभागीय मंत्री रेखा आर्य












Discussion about this post