देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों और बद्रीनाथ मास्टर प्लान की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी और जिलाधिकारी मौजूद रहे।
चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने पर जोर
मुख्य सचिव ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
दर्शन टोकन सिस्टम में लाइव नंबर और संभावित समय डिस्प्ले अनिवार्य
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने निर्देश दिए कि दर्शन टोकन प्रणाली के साथ लाइव नंबर और संभावित दर्शन समय का डिस्प्ले अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े।
दिव्यांग और असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था
बैठक में दिव्यांग, बुजुर्ग और असमर्थ श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि व्हील चेयर और गोल्फ कार्ट की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे सभी श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकें।
साइनेंज और QR कोड आधारित सूचना पटल लगाने के निर्देश
मुख्य सचिव ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम सहित प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट साइनेंज और QR कोड आधारित सूचना पटल लगाने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा, दर्शन और सुविधाओं से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल सके।
केदारनाथ रोपवे के बाद बढ़ने वाली भीड़ को लेकर अभी से तैयारी
मुख्य सचिव ने कहा कि केदारनाथ रोपवे परियोजना के पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए भीड़ प्रबंधन और आधारभूत सुविधाओं की तैयारियां अभी से तेज करने के निर्देश दिए गए।
Reported By : Rajesh Kumar












Discussion about this post