देहरादून में उत्तराखंड प्रोफेशनल नर्सेस संगठन द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया को लेकर अपनी मांगें सरकार के सामने रखीं। संगठन का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए।प्रेस वार्ता के दौरान उत्तराखंड प्रोफेशनल नर्सेस संगठन की कोषाध्यक्ष सिवनी सेमवाल ने कहा कि नर्सिंग भर्ती लिखित परीक्षा के माध्यम से ही कराई जानी चाहिए। उनका कहना है कि सरकार ने पहले भी लिखित परीक्षा के जरिए भर्ती कराने की बात कही थी, इसलिए सरकार को अपने निर्णय पर कायम रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसमें सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिलता है। इससे योग्य और काबिल उम्मीदवारों का चयन होता है और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहती है।
सिवानी सेमवाल, कोषाध्यक्ष, उत्तराखंड प्रोफेशनल नर्सेस संगठन
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post