देहरादून में Ministry of Youth Affairs and Sports द्वारा राज्य स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों से आए युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि Savita Kapoor ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास में युवा शक्ति की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रताप सिंह पंवार ने भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण का प्रमुख आधार बताया।
प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए, जो ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने की दिशा में प्रेरणादायक रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों ने निर्णायक की भूमिका निभाई और अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
Reported By: Arun sharma










Discussion about this post