रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित अंबर तालाब में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। बुधवार शाम करीब आठ बजे दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद अचानक बढ़ गया और फायरिंग की घटना हो गई, जिसमें दीपेंद्र नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, पश्चिमी अंबर तालाब स्थित एक प्लॉट के पास कहासुनी के दौरान कन्हैया ने दीपेंद्र पर गोली चला दी। गोली उसकी कमर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया।
घायल को पुलिस द्वारा तुरंत उप जिला चिकित्सालय रुड़की ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।
चारु चन्द (क्षेत्रीय पार्षद )
Reported By: Praveen Bhardwaj










Discussion about this post