गैरसैंण, चमोली | वंदेमातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण के नेतृत्व में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम में स्थानीय जनता, छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वंदेमातरम के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वंदेमातरम केवल गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र के सम्मान और एकता का प्रतीक है, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान संपूर्ण देश में साहस और देशप्रेम की भावना जगाई।
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अनिल नौटियाल, राज्य मंत्री रामचंद्र गौड़ सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रभात फेरी के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव और मातृभूमि के प्रति समर्पण का संदेश जनमानस तक पहुंचाया गया।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post