
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, उत्तराखंड की स्टेट मैनेजिंग कमेटी का चुनाव गुरुवार को संपन्न हुआ। इस चुनाव में ओंकार बहुगुणा को चेयरमैन, मनोज सनवाल को वाइस चेयरमैन सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया, जबकि मोहन खत्री को पुनः कोषाध्यक्ष पद पर चुना गया।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से संगठन में मतभेद की स्थिति बनी हुई थी। रेड क्रॉस एक्ट के तहत पूर्व चेयरमैन को पद से हटाए जाने के बाद यह नई चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। राज्य कार्यालय परिसर में राज्य निर्वाचित प्रतिनिधि भगत सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकांश सदस्य प्रत्यक्ष रूप से शामिल हुए, जबकि कुछ सदस्य ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।
नई कमेटी के गठन के साथ ही संगठन में आपसी विवादों के समाधान और सेवा कार्यों को गति देने की उम्मीद जताई जा रही है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post