
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने केंद्र और राज्य पोषित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने नवंबर माह में प्रस्तावित टी महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हनी पॉलिसी की लॉन्चिंग और सीएम समृद्धि योजना को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कृषि मंत्री ने कहा कि नवंबर में प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनका लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा।
बैठक में किसानों के हितों और उनकी आजीविका संवर्धन के लिए काम कर रही निजी संस्थाओं के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी संस्थाओं के अनुभव, संसाधनों और प्रयासों का लाभ किसानों तक पहुंचाया जाए। साथ ही किसान हितैषी गतिविधियों और योजनाओं को प्राथमिकता देने को कहा।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post