
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने अपना जन्मदिन सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के सेलाकुई में गरीब बच्चों और दिव्यांगजनों के साथ मनाया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लोक कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान हरक सिंह रावत भी लोक कलाकारों के साथ नृत्य करते नजर आए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इस दौरान हरक सिंह रावत ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और जरूरतमंद स्कूली बच्चों को स्कूल बैग व स्टेशनरी वितरित की। वहीं, दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर सहित अन्य आवश्यक उपकरण दिए गए।
इसके अलावा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों और महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकारों के साथ सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला।
Reported By: praveen Bhardwaj













Discussion about this post