Tuesday, July 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सेवा पखवाड़ा शिविर में पहुंचे गणेश जोशी, मौके पर सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Crime Patrol by Crime Patrol
July 14, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Mussoorie
1
VIEWS

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार (सेवा पखवाड़ा)’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ सामग्री वितरित की।

इस अवसर पर गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर ही उपलब्ध कराना है।

इसे भी पढ़ें

Rudrapur

रुद्रपुर में फर्जी किन्नरों पर बवाल, जबरन वसूली के आरोप में पुलिस जांच शुरू

July 14, 2026
Medical Camp

हिम्स और टीएचडीसी की पहल: भागीरथीपुरम में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

July 14, 2026
Meeting

नाबार्ड के 45 वर्ष पूरे, उत्तराखंड में ग्रामीण विकास और कृषि सशक्तिकरण पर जोर

July 14, 2026
Politics

प्रेस क्लब नहीं पहुंचे बीकेटीसी अध्यक्ष, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

July 14, 2026

शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनते हुए मंत्री ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि शेष मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में सूख चुके या लोगों के लिए खतरा बने पेड़ों की प्राथमिकता के आधार पर लॉपिंग और आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। वहीं, समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ देने के लिए मसूरी में दो दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जाए।

कैबिनेट मंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की फाइल लंबित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने और आम जनता को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगवाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास और सांस्कृतिक अस्मिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी), सशक्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, सशक्त भू-कानून तथा मदरसा बोर्ड को समाप्त कर उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। साथ ही राज्य में निवेश, रोजगार, बेहतर सड़क संपर्क और चारधाम सहित धार्मिक एवं पर्यटन अवसंरचना के विकास को नई गति मिली है। मंत्री ने दावा किया कि पूरी पारदर्शिता के साथ 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

मसूरी रोपवे परियोजना: प्रभावित परिवारों के लिए वैकल्पिक सड़क का शिलान्यास, ₹1.31 करोड़ होंगे खर्च

Next Post

भारतीय सेना भर्ती: CEE परीक्षा का परिणाम जारी, 27 जुलाई से रानीखेत में होगी फिजिकल रैली

Next Post
Army Recruitment

भारतीय सेना भर्ती: CEE परीक्षा का परिणाम जारी, 27 जुलाई से रानीखेत में होगी फिजिकल रैली

Crime

मंगलौर के सौरभ हत्याकांड का खुलासा: तमंचे की जांच के दौरान चली गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Wine Shop

शराब के दामों पर भ्रम, पुराने स्टिकर से बढ़ा विवाद

3 months ago
Bhopal Singh

रजत जयंती समारोह से आंदोलनकारी भोपाल सिंह चौधरी का नाम गायब, उठे सवाल

8 months ago
MLA Asha Nautiyal

सीबीआई जांच के फैसले का विधायक आशा नौटियाल ने किया स्वागत

6 months ago
Congress

कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और रोजगार, कृषि व स्वास्थ्य पर गंभीर आरोप लगाए

4 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • रुद्रपुर में फर्जी किन्नरों पर बवाल, जबरन वसूली के आरोप में पुलिस जांच शुरू
  • हिम्स और टीएचडीसी की पहल: भागीरथीपुरम में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • नाबार्ड के 45 वर्ष पूरे, उत्तराखंड में ग्रामीण विकास और कृषि सशक्तिकरण पर जोर

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Rudrapur

रुद्रपुर में फर्जी किन्नरों पर बवाल, जबरन वसूली के आरोप में पुलिस जांच शुरू

July 14, 2026
Medical Camp

हिम्स और टीएचडीसी की पहल: भागीरथीपुरम में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

July 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol