
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सार्वजनिक बहस की चुनौती देने के बावजूद तय समय पर प्रेस क्लब नहीं पहुंचकर यह साबित कर दिया कि भाजपा के पास तथ्यों के आधार पर जवाब नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बहस के लिए पूरी तैयारी के साथ मौजूद रही, लेकिन चुनौती देने वाले ही अनुपस्थित रहे।
गोदियाल ने कहा कि प्रमोद नौटियाल की नियुक्ति और नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्व में शासन स्तर पर पूरी हो चुकी थी। उन्होंने सवाल उठाया कि बदरीनाथ धाम में दानराशि की कथित चोरी और मंदिर की व्यवस्था में हुई अनियमितताओं की जवाबदेही वर्तमान सरकार और बीकेटीसी की है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post