
:देहरादून के उत्तरांचल प्रेस क्लब में श्री राम मंदिर समिति, दीपलोक कॉलोनी एवं श्री जगन्नाथ यात्रा आयोजन समिति ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर 29वीं गुंडिचा श्री जगन्नाथ यात्रा की जानकारी दी। समिति ने बताया कि ओडिशा के श्री जगन्नाथ पुरी मंदिर की परंपरा पर आधारित यह भव्य यात्रा 16 जुलाई 2026 को देहरादून में निकाली जाएगी।आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा पिछले 29 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। यात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की भव्य झांकी निकलेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से यात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, धार्मिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
डॉक्टर सुभाष चंद्र शतपति जगन्नाथ पुरी मंदिर
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post