
पंवाणी अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य घटना की लगातार जानकारी ले रहे हैं और संबंधित विभागों को प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दे रहे हैं।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को सभी रेखीय विभागों और संबंधित ब्लॉक के अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) को घटनास्थल पर कम्युनिटी किचन संचालित करने को कहा गया है, ताकि प्रभावित परिवारों को भोजन की परेशानी न हो।
स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को मेडिकल टीमें मौके पर तैनात रखने और पर्याप्त संख्या में महिला चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) को पशु चिकित्सकों की टीमें घटनास्थल पर भेजने और उन्हें अलर्ट मोड पर रखने को कहा गया है, ताकि प्रभावित पशुधन को समय पर उपचार और देखभाल मिल सके।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के लिए आवास, पेयजल, कंबल और अन्य जरूरी सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं। प्रशासन का जोर है कि अग्निकांड से प्रभावित प्रत्येक परिवार को बिना देरी के जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जाए।
Reported By: Gopal nautiyal














Discussion about this post