
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुँचे। नैनीताल के राज्य अतिथि गृह पहुँचे सीएम का पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने राज्य अतिथि गृह सभागार मे पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट करने के पश्चात मुख्यमंत्री भीमताल पहुँचे जहां उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नैनीताल जनपद में 96 करोड़ 71 लाख की 13 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा राहुल गांधी को उन्हें देश मे कोई गम्भीरता से नही लेता क्योंकि वे भारतीय सैनिकों के शौर्य के साक्ष्य मांगते के साथ ही विदेशों में जाकर देश को नीचा दिखाने का काम करते है। कांग्रेस उन्हें बार बार लांच करती है और वे देशविरोधी बाते करके बार बार फेल हो जाते है।
पुष्कर सिंह धामी, सीएम उत्तराखंड
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post