हरिद्वार में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन और जम्मू-कश्मीर में दर्ज यूएपीए मामले की जांच लगातार नए खुलासे कर रही है। रुड़की की शिक्षिका सोनम की गिरफ्तारी के बाद अब उसकी करीबी सहेली पूजा को भी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसियों के अनुसार पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क और जम्मू-कश्मीर के कुछ लोगों के माध्यम से किए गए वित्तीय लेनदेन की जांच के दौरान पूजा की भूमिका सामने आई।
हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि पूजा भी सोनम की तरह संदिग्ध खातों में धनराशि के लेनदेन से जुड़ी हुई थी। प्रारंभिक जांच में दोनों के व्हाट्सएप के माध्यम से नेटवर्क से संपर्क में रहने की बात भी सामने आई है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूजा को स्थानीय स्तर पर कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया और ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ जम्मू-कश्मीर ले गई। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा संदिग्ध धनराशि का अंतिम इस्तेमाल कहां किया जा रहा था। मामले की जांच हरिद्वार और जम्मू-कश्मीर पुलिस के समन्वय से आगे बढ़ाई जा रही है।
नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी हरिद्वार
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post