
एम्स ऋषिकेश के माइक्रोबायोलॉजी विभाग और इंडियन एसोसिएशन ऑफ मेडिकल माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स (AIIM) के संयुक्त तत्वावधान में पीजी असेंबली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “परिवर्तन का इतिहास – आधुनिक माइक्रोबायोलॉजी का विकास” रहा, जिसमें एम.डी. कर रहे द्वितीय और तृतीय वर्ष के स्नातकोत्तर छात्रों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने नवीनतम निदान तकनीकों से अपडेट रहने की आवश्यकता पर बल दिया और संकायगणों से छात्रों को सक्रिय संवाद के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डीन अकादमिक प्रो. जया चतुर्वेदी और डीन रिसर्च प्रो. शैलेन्द्र हाण्डू ने भी छात्रों को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि इस कार्यक्रम से प्राप्त अनुभवों को प्रतिभागी अपने-अपने केंद्रों पर लागू करें और अनुसंधान कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग दें।
इस आयोजन का उद्देश्य स्नातकोत्तर छात्रों को आधुनिक माइक्रोबायोलॉजी की प्रगति से अवगत कराना और उन्हें शोध एवं नवाचार के लिए प्रेरित करना रहा।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post