
रुद्रपुर -कोतवाली पुलिस ने वीजा-पासपोर्ट बनाने और विदेशों में नौक री दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले इमीग्रेशन संचालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से बड़ी संख्या में पासपोर्ट,डायरी और अवैध पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया है।
एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि कोतवाली रुद्रपुर में वार्ड-21 निवासी मुजाहिद खान ने एक मुकदमा पंजीकृत कराया था कि वह विदेश में जाकर नौकरी करना चाहता था और वीजा-पासपोर्ट के लिए प्रीत बिहार कॉलोनी निवासी अजीम खान से संपर्क किया। उस वक्त अलीम ने बताया कि उसका आवास विकास स्थित जेड ग्लोबल कर इमीग्रेशन का कार्यालय है और वह दुबई में नौकरी लगवा सकता है। बातों पर विश्वास करते हुए उसने दो लाख रुपये दे दिए और जब दुबई गया। तो वीजा-पासपोर्ट निकली निकला। सीओ ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन पुलिस की एक टीम गठित की और उनके कार्यालय पर छापामार कार्रवाई की। तो पाया कि अलमारी में 61 पासपोर्ट,एक हिसाब-किताब डायरी और .32 बोर का अवैध पिस्टल भी बरामद किया। साथ ही कार्यालय संचालक अलीम खान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा पासपोर्ट और पिस्टल का लाइसेंस मांगा। तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने कार्यालय को सील कर दिया और अभियुक्त के खिलाफ ठगी का मुकदमा पंजीकृत किया। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है और पुलिस मामले की तफ्तीश जारी र हेगी। जांच में किसी भी व्यक्ति की भूमिका सामने आती हे। तो पुलिस पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर कठोर कार्रवाई करेगी।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post