
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने लोक निर्माण विभाग (PWD) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पुनर्निर्माण और नए मोटर मार्गों के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। बैठक में घूरी गांव, हरियालु कथड़ो, घिमिड़िया, किमवाड़ी, चौरा–चुनखेत, त्रिपाली, बंगाली मसूरी तोक, ढोल-ढुंगा से बुरांसी, मिलाई गांव और आमधार बचेली जैसे प्रमुख मार्गों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
मंत्री ने कहा कि ये सड़कें क्षेत्र के लिए जीवनरेखा हैं, इसलिए नियमित निरीक्षण, मॉनिटरिंग और आवश्यक संसाधनों की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे भविष्य में आपदाओं के प्रभाव को कम किया जा सकेगा। अधिकारियों ने सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post