Tuesday, September 22, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

हरि सेवा आश्रम के संत सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर

Crime Patrol by Crime Patrol
June 22, 2026
in उत्तराखंड, धार्मिक
Reading Time: 2 mins read
0 0
A A
0
Sanatan culture
2
VIEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरि सेवा आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विशाल संत सम्मेलन में प्रतिभाग कर संत-महात्माओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम द्वारा संचालित सेवा, संस्कार और समाज जागरण से जुड़े कार्यों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता को आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और जीवन के वास्तविक उद्देश्य से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि संत समाज भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चेतना का संवाहक रहा है तथा इतिहास में संतों और मनीषियों ने समाज को दिशा देने के साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इसे भी पढ़ें

Meeting

AI और साइबर सिक्योरिटी पर फोकस, मंत्री प्रदीप बत्रा ने अधिकारियों को दिए आधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश

September 21, 2026
Abhiyan

सेवा संकल्प अभियान का आगाज, पुरकुल में जन शिविर; 200 से ज्यादा लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ

September 21, 2026
Camp

रानीबाग में 79 एनसीसी बटालियन का 10 दिवसीय कैंप शुरू, 50 स्कूलों के 600 कैडेट ले रहे हिस्सा

September 21, 2026
Crime

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, आरोपी गिरफ्तार; तमंचा और कारतूस बरामद

September 21, 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में संत समाज का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक पुनर्जागरण के एक नए युग का साक्षी बन रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक और केदारनाथ धाम के पुनर्विकास जैसे कार्य भारत की आध्यात्मिक विरासत को नई ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सांस्कृतिक अस्मिता, आध्यात्मिक पहचान और सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और भू-कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लागू किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में भी प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने के लिए दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज की स्थापना की गई है, जहां भारतीय दर्शन, संस्कृति और सभ्यता पर उच्च स्तरीय अध्ययन एवं शोध कार्य किए जाएंगे। साथ ही हरिद्वार में प्राच्य शोध संस्थान की स्थापना भी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने स्वामी हरिचेतानन्द जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए संत समाज से राज्य और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद देने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास जताया कि संतों के आशीर्वाद और जनसहयोग से उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प अवश्य पूरा होगा।

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

मानसून से पहले तैयारियों की समीक्षा, मंत्री खजान दास ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Next Post

ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Next Post
Crime

ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Uttarakashi

उत्तरकाशी में पीसीएस चयनित अधिकारियों का सम्मान, विद्यार्थियों को सफलता के दिए मंत्र

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Letter

मुनस्यारी में पिटकुल सब स्टेशन के विरोध में मर्तोलिया, डीएम से की शिकायत

6 months ago
Gairsain

9 से 13 मार्च तक गैरसैंण में बजट सत्र, अवधि को लेकर विपक्ष के सवाल

7 months ago
Child

रामनगर के रिसोर्ट में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत

4 months ago
Accident

खटीमा में डंपर ने महिला को रौंदा, हाथ कुचला

7 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • AI और साइबर सिक्योरिटी पर फोकस, मंत्री प्रदीप बत्रा ने अधिकारियों को दिए आधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश
  • सेवा संकल्प अभियान का आगाज, पुरकुल में जन शिविर; 200 से ज्यादा लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • रानीबाग में 79 एनसीसी बटालियन का 10 दिवसीय कैंप शुरू, 50 स्कूलों के 600 कैडेट ले रहे हिस्सा

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Meeting

AI और साइबर सिक्योरिटी पर फोकस, मंत्री प्रदीप बत्रा ने अधिकारियों को दिए आधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश

September 21, 2026
Abhiyan

सेवा संकल्प अभियान का आगाज, पुरकुल में जन शिविर; 200 से ज्यादा लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ

September 21, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol