Friday, November 6, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

परमार्थ निकेतन में भव्यता के साथ संपन्न हुआ ‘कला प्रवाह’, भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं का दिखा संगम

Crime Patrol by Crime Patrol
November 6, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Puja
1
VIEWS

माँ गंगा के पावन तट स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित भारतीय कला, संगीत और सांस्कृतिक विरासत का महोत्सव ‘कला प्रवाह’ भव्य एवं गरिमामय समारोह के साथ संपन्न हो गया। संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली और संस्कृति विभाग, उत्तराखंड सरकार के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता, लोक परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत का मनोहारी प्रदर्शन किया।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

परमार्थ पीठाधीश्वर स्वामी चिदानन्द सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती के सान्निध्य में आयोजित समापन समारोह में संस्कृति विभाग, उत्तराखंड सरकार के सचिव युगल किशोर पंत और संगीत नाटक अकादमी की उपनिदेशक रीता स्वामी मौजूद रहीं।

इसे भी पढ़ें

Meeting

विधानसभा चुनाव 2027: आवश्यक सेवाओं के कार्मिकों को डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा मिलेगी

November 6, 2026
Protest

अल्मोड़ा में सरकारी संपत्तियों के निजीकरण के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

November 6, 2026
Award

15 विभूतियों को मिला उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2026, अमित शाह और सीएम धामी ने किया सम्मानित

November 6, 2026
inaugurate

अमित शाह और सीएम धामी ने 1475 करोड़ की 62 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

November 6, 2026

इस अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि भारतीय संस्कृति देश की पहचान और स्वाभिमान है। संगीत साधना, नृत्य अभिव्यक्ति और लोक परंपराएं हमारी जड़ों से जुड़ने का माध्यम हैं। भारत की सांस्कृतिक विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। देश के अलग-अलग क्षेत्रों की भाषाएं, वेशभूषाएं और कलाएं भले ही अलग हों, लेकिन सभी में एकत्व, समरसता और वसुधैव कुटुम्बकम् का भाव समाहित है।

उन्होंने कहा कि मां गंगा के तट पर आयोजित ‘कला प्रवाह’ कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता का सुंदर संगम है। ऐसे आयोजन संवेदना, करुणा और प्रेम के भाव को जागृत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं। सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि कला ऐसी सार्वभौमिक भाषा है, जो बिना किसी भेदभाव के हृदयों को जोड़ती है। संगीत और भक्ति व्यक्ति को आंतरिक शांति एवं दिव्यता से जोड़ते हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों द्वारा मां गंगा के चरणों में अपनी कला समर्पित करना विविधता में एकता का जीवंत उदाहरण है।

संस्कृति विभाग के सचिव युगल किशोर पंत ने कहा कि भारतीय कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। लोककलाओं, शास्त्रीय संगीत और पारंपरिक अभिव्यक्तियों को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने से कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता है और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में मदद मिलती है।

वहीं, संगीत नाटक अकादमी की उपनिदेशक रीता स्वामी ने भारतीय प्रदर्शनकारी कलाओं के संरक्षण और कलाकारों को प्रोत्साहित करने में अकादमी की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों की कला परंपराओं को एक मंच पर प्रस्तुत करने से सांस्कृतिक संवाद और राष्ट्रीय एकता मजबूत होती है।

महोत्सव के दौरान तमिलनाडु से आईं सुचित्रा बालासुब्रमण्यम ने हरिकथा के माध्यम से कथा, संगीत, भक्ति और भारतीय दर्शन की परंपरा को जीवंत किया। ओडिशा की गायिका स्निति मिश्रा ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। वहीं, पश्चिम बंगाल के कार्तिक दास बाउल ने अपनी विशिष्ट बाउल संगीत परंपरा के जरिए लोक अध्यात्म, सहज प्रेम और मानवीय एकता का संदेश दिया।

महोत्सव की प्रस्तुतियों में शास्त्रीय संगीत की गंभीरता, लोकजीवन की सहजता और भक्ति की मधुरता का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन ने देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को एक मंच पर लाने के साथ उनके संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। मां गंगा के पावन तट पर संगीत, संस्कृति और आध्यात्मिकता की अविस्मरणीय स्मृतियां लेकर कलाकारों और अतिथियों ने विदाई ली।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

अल्मोड़ा में सरकारी संपत्तियों के निजीकरण के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Next Post

विधानसभा चुनाव 2027: आवश्यक सेवाओं के कार्मिकों को डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा मिलेगी

Next Post
Meeting

विधानसभा चुनाव 2027: आवश्यक सेवाओं के कार्मिकों को डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा मिलेगी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Governor Gurmeet Singh

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पूरे किए 4 वर्ष, विकास और नवाचार की नई मिसाल

1 year ago
Saurabh Bahuguna

मेले केवल मनोरंजन नहीं, हमारी संस्कृति और आर्थिकी के सशक्त स्त्रोत : सौरभ बहुगुणा

8 months ago
Yatra

भगवान जगन्नाथ संकीर्तन यात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न

1 year ago
Awareness Rally

उत्तरकाशी में विश्व क्षयरोग दिवस पर जागरूकता रैली और टीबी मुक्त अभियान शुरू

8 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • विधानसभा चुनाव 2027: आवश्यक सेवाओं के कार्मिकों को डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा मिलेगी
  • परमार्थ निकेतन में भव्यता के साथ संपन्न हुआ ‘कला प्रवाह’, भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं का दिखा संगम
  • अल्मोड़ा में सरकारी संपत्तियों के निजीकरण के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Meeting

विधानसभा चुनाव 2027: आवश्यक सेवाओं के कार्मिकों को डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा मिलेगी

November 6, 2026
Puja

परमार्थ निकेतन में भव्यता के साथ संपन्न हुआ ‘कला प्रवाह’, भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं का दिखा संगम

November 6, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol