
ऋषिकेश स्थित गीता आश्रम से भगवान जगन्नाथ संकीर्तन यात्रा का भव्य आयोजन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा-भक्ति के साथ किया गया। यह यात्रा गीता आश्रम से प्रारंभ होकर लक्ष्मण झूला, सर्वात्मा धाम, स्वर्गाश्रम, परमार्थ निकेतन आदि स्थानों से होती हुई पुनः गीता आश्रम में आरती और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुई।
यात्रा मार्ग में धार्मिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा, आरती और स्वागत कर भक्ति माहौल बना दिया। इस अवसर पर उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, राज्य मंत्री गिरीश डोभाल, बद्री-केदार समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, सहित कई संत-महात्मा और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. दीपक गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. भारती गुप्ता, और कार्यक्रम संयोजक भानु मित्र शर्मा के सहयोग से यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। समस्त श्रद्धालुओं, व्यापार मंडल और प्रशासन के सहयोग से यह यात्रा धार्मिक एकता और भक्ति का प्रतीक बनी।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post