
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की मीडिया कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हालात, संगठन की भूमिका और सरकार की प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मानसून के बाद राज्य में हुए नुकसान की भरपाई के लिए तेजी से पुनर्निर्माण कार्यों के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पुल और आवास पुनर्निर्माण कार्यों की निगरानी प्रतिदिन की जा रही है ताकि जनता को जल्द राहत मिल सके। इस दौरान उन्होंने लैंड फ्रॉड मामलों पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि “राज्य सरकार किसी भी दोषी को बख्शेगी नहीं, चाहे वह नेता हो या कोई अन्य व्यक्ति।” मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी भूमि प्रकरण गलत या अवैध पाए गए हैं, उन जमीनों को राज्य सरकार के अधीन निहित (सीज़) किया जाएगा।
पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post