
एक ओर जहां उत्तराखंड अपनी रजत जयंती वर्ष बड़े धूमधाम से मना रहा है तो वहीं रजत जयंती के अवसर पर आहूत किए गए विशेष सत्र में एक बार फिर से विधायकों के बीच पहाड़ और मैदान को लेकर आपसी टकराव देखने को मिला…. वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत और केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कांग्रेस के विधायकों और कुछ नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहाड़ वर्सेस मैदान यह कोई लड़ाई कोई मनभेद या मतभेद नहीं है यह केवल कांग्रेस और कुछ विधायकों के द्वारा एक प्रोपेगेंडा है जिसके माध्यम से वे सभी राजनीति कर रहे हैं।
आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस फूट डालो और राज करो की नीति शुरू से अपनी है अब प्रदेश की बारी है चुकी प्रदेश में चुनाव नजदीक है इसीलिए कांग्रेस देश के साथ-साथ उत्तराखंड के लोगों को भी क्षेत्र के आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है पहले कांग्रेस लोगों को जाति में बाटी फिर धर्म में और अब क्षेत्रीयता के आधार पर बांटकर राजनीतिक रोटी सेक रही है।
दीप्ति रावत प्रदेश महामंत्री भाजपा
आशा नौटियाल विधायक केदारनाथ
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post