
उत्तराखंड अपने राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती के रूप में से बड़े धूमधाम से मना रहा है। वही राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कई कार्यक्रम सरकार के द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं, इसी कड़ी में राजधानी देहरादून के पुलिस लाइन में राज्य आंदोलारियों व शहीदों के आश्रितों को सम्मानित किया गया , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए याद किया साथ ही शहीदों के आश्रितों और राज्य आंदोलनकारी को सम्मानित भी किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य निर्माण में शहीदों और आंदोलनकारियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि सरकार ने सम्मान पेंशन में वृद्धि करते हुए गेस्ट हाउस में आंदोलनकारी को व उनके आश्रितों को विशेष छूट देने का प्रावधान भी किया गया है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो लोग राज्य आंदोलनकारी चिन्ह करण में छूट गए हैं उन सब को भी समायोजित किया जाएगा । राज्य आंदोलनकारी के नाम पर उनके आसपास के क्षेत्रों में अवस्थापना स्मारक बनाए जाएंगे जिनका नामकरण राज्य आंदोलनकारी के नाम पर किया जाएगा।
पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री
राज्य आंदोलनकारी
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post