
टिहरी जिले के नरेंद्रनगर क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक यात्री बस लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिसमें 28 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF कंट्रोल रूम सक्रिय हुआ और सेनानायक SDRF के निर्देश पर 5 रेस्क्यू टीमें त्वरित गति से घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। वहीं इस मामले पर देहरादून के एसएसपी और प्रभारी आईजी गढ़वाल अजय सिंह ने कहा कि श्रद्धालु दर्शन के लिए कुंजापुरी मंदिर जा रहे थे और प्रत्यक्षदर्शियों के साथ घायलों का कहना है कि बस में तकनीकी खराबी होने के कारण ब्रेक नहीं लग पाए और बस खाई में गिर गई। साथ ही उन्होंने कहा कि बस खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत हुई है और 22 लोग घायल हुए हैं जिन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से 2 से 3 लोगों की हालत गंभीर है।
Reported By: Shiv Narayan















Discussion about this post