Friday, November 27, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों की सीएम धामी ने की समीक्षा, ग्रीन यात्रा और सख्त व्यवस्था के निर्देश

हेली सेवाओं के संचालन में SOP का सख्ती से पालन, नियमित मेंटेनेंस और फिटनेस जांच को अनिवार्य करने के निर्देश भी दिए गए।

Crime Patrol by Crime Patrol
April 10, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
CM Dhami
2
VIEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने यात्रा को सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष शुरू की गई ‘ग्रीन एवं क्लीन चारधाम यात्रा’ मुहिम को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने यात्रा मार्गों पर प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कलेक्शन बॉक्स लगाने और प्लास्टिक के उपयोग पर सख्त नियंत्रण के निर्देश दिए। साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।

इसे भी पढ़ें

Parmarth Niketa

ऋषिकेश: परमार्थ निकेतन में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह का दिव्य समापन

November 27, 2026
groom

श्रीनगर: सिरोबगड़ जाम में फंसी भाजपा नेता की बारात, दूल्हे रमेश मन्द्रवाल ने प्रशासन पर उठाए सवाल

November 27, 2026
Indramani Nautiyal

उत्तरकाशी: 9 साल बाद सऊदी अरब से स्वदेश लौटे इंद्रमणि नौटियाल, बेटी की अपील पर जुटाए गए 2.51 करोड़ रुपये

November 27, 2026
Arpan Yaduvanshi

सिल्क्यारा रेस्क्यू के हीरो अर्पण यदुवंशी बने नैनीताल के नए SSP

November 27, 2026

सीएम धामी ने स्थानीय निकायों, स्वयंसेवी संस्थाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से यात्रा को जनआंदोलन का स्वरूप देने की बात कही। हेली सेवाओं के संचालन में SOP का सख्ती से पालन, नियमित मेंटेनेंस और फिटनेस जांच को अनिवार्य करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने मौसम आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत करने, प्रमुख स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट विकसित करने और यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं साइनज सुधार पर जोर दिया।

आपूर्ति व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यात्रा मार्गों पर ईंधन और आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मेडिकल यूनिट, अस्थायी अस्पताल और पशु चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पेयजल, शौचालय और विश्राम स्थलों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्लॉट मैनेजमेंट, डिजिटल रजिस्ट्रेशन और रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। सुरक्षा के लिए CCTV और AI आधारित निगरानी प्रणाली को और मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और आपदा प्रबंधन को लेकर भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि SDRF और NDRF के बीच बेहतर समन्वय के साथ 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय रखा जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके।

इसके साथ ही उन्होंने ओवररेटिंग पर रोक, रेट लिस्ट अनिवार्य करने, सड़कों की मरम्मत और यात्रियों की सुविधा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, उत्तरकाशी में 10 अप्रैल से ‘स्व-गणना’ सुविधा शुरू

Next Post

मातृ व नवजात मृत्यु दर घटाने पर सख्ती, स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा

Next Post
Meeting

मातृ व नवजात मृत्यु दर घटाने पर सख्ती, स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा

Women

पहुंच से प्राधिकार तक: नारीशक्ति को अगले दशक का भारत का निर्णायक सुधार बनाना

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Pramod Nautiyal

चढ़ावे में कथित अनियमितता: बीकेटीसी के निलंबित पीए प्रमोद नौटियाल पर एफआईआर, पुलिस जांच शुरू

5 months ago
Journalist

पीआईबी देहरादून द्वारा 15 सदस्यीय पत्रकारों का दल उड़ीसा भ्रमण पर

8 months ago
CM Dhami

हेमकुंट साहिब यात्रा प्रबंधन पर मुख्यमंत्री से हुई चर्चा

1 year ago
AAP Party

विधानसभा चुनाव 2027 मे सभी 70 सीट लडेगी आप : महेन्द्र यादव

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Meeting

    माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर प्रजापति समाज नाराज, मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हरिद्वार में लोक कल्याण मेले का शुभारंभ, स्ट्रीट वेंडर्स को योजनाओं की दी जानकारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भाजपा महानगर बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • ऋषिकेश: परमार्थ निकेतन में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह का दिव्य समापन
  • श्रीनगर: सिरोबगड़ जाम में फंसी भाजपा नेता की बारात, दूल्हे रमेश मन्द्रवाल ने प्रशासन पर उठाए सवाल
  • उत्तरकाशी: 9 साल बाद सऊदी अरब से स्वदेश लौटे इंद्रमणि नौटियाल, बेटी की अपील पर जुटाए गए 2.51 करोड़ रुपये

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Parmarth Niketa

ऋषिकेश: परमार्थ निकेतन में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह का दिव्य समापन

November 27, 2026
groom

श्रीनगर: सिरोबगड़ जाम में फंसी भाजपा नेता की बारात, दूल्हे रमेश मन्द्रवाल ने प्रशासन पर उठाए सवाल

November 27, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol