मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। अध्यक्ष बिंद्रा ने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा हेमकुंट साहिब यात्रा व्यवस्थाओं में दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रतिकूल मौसम के बावजूद 2,75,000 श्रद्धालुओं ने यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न की और प्रबंधन की व्यापक सराहना की गई।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि आगामी यात्रा से पूर्व आधारभूत संरचना और लॉजिस्टिक्स में आवश्यक सुधार प्राथमिकता के साथ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हेमकुंट साहिब यात्रा राज्य की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गोविंदघाट से हेमकुंट साहिब तक प्रस्तावित रोपवे से यात्रा और अधिक सुगम होगी।
उल्लेखनीय है कि यात्रा शुरुआत से पूर्व भूस्खलन में ध्वस्त हुए पुल का निर्माण समय पर पूरा कर लिया गया, जिससे यात्रियों का आवागमन निर्बाध रहा। अध्यक्ष बिंद्रा ने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत वर्ष को भव्य रूप से मनाने के निर्देश के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार जताया, तथा विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में यह यात्रा और अधिक उन्नति का प्रतीक बनेगी।
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post