
देहरादून में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने गांधी पार्क, पर किसानों की “बागवान न्याय यात्रा” में शामिल होकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों और बागवानों को सब्सिडी और आत्मनिर्भरता के सपने दिखाए, लेकिन हकीकत में सब्सिडी केवल कागज़ों में घूम रही है। किसान महीनों से दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सहायता राशि उन्हें नहीं मिल रही।
करन माहरा ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा किसानों से एडवांस के रूप में 25% ‘कट’ मांगा जा रहा है, और बिना रिश्वत दिए सब्सिडी जारी नहीं की जा रही। उन्होंने इसे किसानों के साथ “धोखा और छल” बताया।
कांग्रेस अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तुरंत सब्सिडी जारी नहीं की और भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगाई, तो किसान सड़क से लेकर विधानसभा तक आंदोलन करेंगे।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post