
देहरादून की रानीपोखरी थाना पुलिस ने ऑटो में महिला के पर्स से नकदी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी ऑटो चालक ऋतिक शर्मा (24 वर्ष) निवासी खदरी मोहल्ला, सहारनपुर चौक को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित बीरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि वे बेटे की शादी की खरीदारी के बाद रैपीडो ऑटो से घर लौट रहे थे। चालक ने उनका विश्वास जीतने के लिए सामान घर के अंदर रखवाया और मौका पाकर महिला के पर्स से ₹15,000 निकाल लिए।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को घमण्डपुर नदी मार्ग से गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चोरी की गई नकदी ₹15,000 तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया।
दून पुलिस के त्वरित एक्शन से अपराधी चढ़ा हत्थे।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post