Monday, September 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

कुमाऊं दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विकास योजनाओं का करेंगे लोकार्पण व निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अपने कुमाऊं दौरे के दौरान वह विभिन्न शैक्षणिक कार्यालयों, महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों और सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण भी करेंगे, ताकि योजनाओं और व्यवस्थाओं की जमीनी स्थिति का आकलन किया जा सके।

Crime Patrol by Crime Patrol
June 12, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Kumaon
1
VIEWS

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं अल्मोड़ा जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत दो दिवसीय कुमाऊं मंडल दौरे पर रहेंगे। अपने भ्रमण के दौरान वह अल्मोड़ा जनपद में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के साथ-साथ शैक्षणिक एवं सहकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण भी करेंगे।

डॉ. रावत ने बताया कि वह 11 और 12 जून को कुमाऊं मंडल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह अल्मोड़ा जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। दौरे के दौरान वह राजकीय महाविद्यालय तल्ला-सल्ट में नवनिर्मित अकादमिक भवन तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में वाणिज्य संकाय के नव निर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे।

इसके अलावा डॉ. रावत केंद्र सरकार के विकास, विश्वास और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनके 12 वर्ष पूर्ण होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
Ganesh Joshi

आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

September 12, 2026
Crime

प्रेम में धोखा पड़ा भारी! पूर्व प्रेमी की हत्या के लिए महिला ने दी 5 लाख की सुपारी, फायरिंग का खुलासा

September 12, 2026

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अपने कुमाऊं दौरे के दौरान वह विभिन्न शैक्षणिक कार्यालयों, महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों और सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण भी करेंगे, ताकि योजनाओं और व्यवस्थाओं की जमीनी स्थिति का आकलन किया जा सके।

इससे पूर्व अपने तीन दिवसीय श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के अंतिम दिन डॉ. रावत ने डुमणीकोट और पाटों क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से संवाद किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने 230.93 लाख रुपये की लागत से निर्मित गणतखाल-कठुखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का लोकार्पण किया तथा 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले देवराड़ी खेल मैदान के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।

इसके साथ ही बूंगीधार में प्रभागीय वनाधिकारी पौड़ी, उपजिलाधिकारी थलीसैंण तथा दूधातोली विनसर चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विनसर महादेव मंदिर की भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के उपरांत डॉ. धन सिंह रावत अल्मोड़ा जनपद के सल्ट क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने राजकीय महाविद्यालय तल्ला-सल्ट में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए महाविद्यालय के नवनिर्मित अकादमिक भवन का लोकार्पण किया।

डॉ. रावत का यह दौरा शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा एवं विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखण्ड आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Next Post
President

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखण्ड आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Press

मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास और सुशासन का स्वर्णिम अध्याय: गणेश जोशी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Dehradun

देहरादून में महिला की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही के आरोप – महिला आयोग सख्त

11 months ago
Fire

उत्तरकाशी के गौरसाली गांव में भीषण अग्निकांड, SDRF की तत्परता से टला बड़ा हादसा

4 months ago
Road Safety

देहरादून में सड़क सुरक्षा को लेकर छात्रों का जागरूकता अभियान

5 months ago
Public hearing

महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान के तहत देहरादून में जनसुनवाई

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता
  • दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा
  • आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol