उत्तरकाशी जिले में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। पुलिस लाइन ज्ञानसू में आयोजित मुख्य समारोह में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने ध्वजारोहण कर भव्य पुलिस परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान एवं दर्जा राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार भी उपस्थित रहे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलेभर में प्रभात फेरियां निकाली गईं तथा सरकारी, गैरसरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और निजी प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में संविधान के पालन, नागरिक कर्तव्यों और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
मुख्य समारोह में उत्तराखंड पुलिस, आईटीबीपी, होमगार्ड्स, एनसीसी, एसडीआरएफ, फायर सर्विस एवं अन्य इकाइयों की भव्य परेड और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, स्वच्छता अभियानों और अस्पतालों में फल वितरण जैसे जनकल्याणकारी कार्यों के साथ हुआ।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय
Reported By: Gopal Nautiyal














Discussion about this post